विमान हादसे की खबर से गमगीन हुआ क्षेत्र

असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए भारतीय वायु सेवा के कार्गो विमान हादसे में सेलाकुई निवासी प्रशांत सिंह के बलिदान की खबर ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। जैसे ही घटना की सूचना लोगों तक पहुंची, इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

माता-पिता के इकलौते पुत्र थे प्रशांत

जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय प्रशांत सिंह देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र स्थित राजा वाला रोड की श्रीरामपुरम कॉलोनी के निवासी थे। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके बलिदान की खबर से परिवार और परिचितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रशांत सिंह के बलिदान की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

देश सेवा में दिया सर्वोच्च बलिदान

प्रशांत सिंह के बलिदान को क्षेत्र के लोग गर्व और सम्मान के साथ याद कर रहे हैं। उनके साहस और देश सेवा के प्रति समर्पण को हमेशा स्मरण किया जाएगा।

By Simran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *