प्रदेश मुख्यालय से सचिवालय तक निकाला मार्च

सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय से सचिवालय के लिए कूच किया। इस दौरान कार्यकर्ता राजपुर रोड से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े।

सचिवालय के पास पुलिस ने रोका

जैसे ही प्रदर्शनकारी सुभाष रोड स्थित सचिवालय के नजदीक पहुंचे, पुलिस ने पहले से लगाई गई बैरिकेडिंग के जरिए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद मौके पर कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

बैरिकेडिंग पर चढ़कर की नारेबाजी

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और अन्य कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही।

By Simran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *