आठ जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।
50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
पूर्वानुमान के अनुसार, इन क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी या तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में अचानक बदलाव के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सावधानी बरतने की अपील
तेज हवाओं को देखते हुए लोगों से खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।