अल्मोड़ा के पांडेखोला पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के आवास पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिवार से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
मुख्यमंत्री ने शहीद के माता-पिता, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार का हालचाल जाना और दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शहीद के बलिदान को किया नमन
मुख्यमंत्री ने शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के साहस और राष्ट्र सेवा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को अपने वीर जवानों के शौर्य और बलिदान पर गर्व है।