ट्रांजिट कैंप का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रांजिट कैंप का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद तीर्थयात्रियों से बातचीत की और उनसे मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
तीर्थयात्रियों ने की व्यवस्थाओं की सराहना
मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान तीर्थयात्रियों ने राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें बेहतर व्यवस्था मिल रही है।
पंजीकरण कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा पंजीकरण कार्यालय भी पहुंचे। यहां उन्होंने पंजीकरण व्यवस्था का जायजा लिया और पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद से विस्तृत बातचीत की। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।