मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति से संबंधित राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।


🔹 टेक होम राशन वितरण पर सख्त निर्देश

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि टेक होम राशन (THR) का 100 प्रतिशत वितरण फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने पर जोर दिया गया।


🔹 जिलास्तरीय समितियों की बैठकें नियमित हों

उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समितियों की बैठकें तय समय पर नियमित रूप से आयोजित की जाएं। इससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा और समस्याओं का समय पर समाधान संभव होगा।


🔹 आंगनवाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं पर जोर

मुख्य सचिव ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली और पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन केंद्रों में ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, उनकी सूची तुरंत संबंधित विभागों को देने को कहा गया। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराने की बात भी कही गई।


🔹 बिना भवन वाले केंद्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

उन्होंने कहा कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों के पास अपना भवन नहीं है, वहां आसपास के अनुपयोगी पुराने पंचायत भवनों का उपयोग किया जाए, ताकि सेवाएं प्रभावित न हों।

By Simran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *