तीन दिन बाद झील में मिला होटल कर्मचारी का शव
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में होटल कर्मचारी प्रकाश आर्या (31) का शव तीन दिन बाद पाषाण देवी मंदिर के पास झील से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।