Uttarakhand Weather UpdateNEW DELHI, INDIA - JANUARY 6: People use an umbrella to shelter themselves as they walk past Vijay Chowk amid rain and cold weather on January 6, 2021 in New Delhi, India. Sporadic rain lashed Delhi and the National Capital Region (NCR) for the fourth consecutive day on Wednesday. Some parts including Gurugram, witnessed a hailstorm. (Photo by Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Images)

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Today Weather News : उत्‍तराखंड में मौसम विभाग ने एडवायजरी जारी कर आगामी सात अक्‍टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सात अक्‍टूबर को प्रदेश के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं मंडल में ज्यादा बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक पांच अक्तूबर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, छह को कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट है। वहीं, आपदा प्रबंधन एवं जिला प्रशासन को सूचना भेज दी गई है। सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

 

ट्रेकिंग पर जाने वाले रहे सावधान

पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों और ट्रेकिंग पर जाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्‍वर, पौढ़ी गढ़वाल, अल्‍मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update

मंगलवार को देहरादून में बदला मौसम

वहीं इससे पहले मौसम विभाग ने पांच और छह अक्‍टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मंगलवार चार अक्‍टूबर को देहरादून में अचानक मौसम बदल गया और चटख धूप के बाद बादल छा गए। इससे पहले सुबह भी देहरादून में हल्‍के बादल छाए थे, जिसके बाद धूप खिल आई थी। लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *