देहरादून में बारिश से बदला मौसम

राजधानी देहरादून में आज सुबह से तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला और लोगों को कुछ राहत महसूस हुई।

दो दिनों में मानसून हो सकता है सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों के भीतर उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

गर्मी और उमस से अभी राहत नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पूरी तरह सक्रिय होने तक प्रदेश के कई इलाकों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मौसम में लगातार बदलाव की संभावना बनी हुई है।

By Simran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *